आर्यावर्त भारत का नाम क्युं था?

आर्यावर्त भारत का नाम क्युं था?


 🔥गर्व करने योग्य नाम हिंदू या आर्य ??

  =========

   जब कोई जाति अपने देश की नाम, संस्कृति, गौरवपूर्ण इतिहास को भूलकर अन्य विदेशी आक्रमणकारीयों के द्वारा दिया नाम और कुसंस्कृति को अपना लेती है । तो उसका स्वाभिमान नष्ट हो जाता है । इसी विषय पर ये लेख प्रस्तुत है कि हमारा प्राचीन नाम क्या था और वर्तमान में हम किस गुलामी सूचक नाम हिंदू को अपने गले से लिप्टाकर बैठे हैं । सर्वप्रथम वेद और आर्ष ग्रंथों के प्रमाण देकर हम ये सिद्ध करते हैं कि हमारे पूर्वज आर्य थे और हमारे देश का प्राचीन नाम इसी आधार पर आर्यवर्त था ।

   • आर्य शब्द की उत्पत्ति :-

'ऋ गतौ' धातु से आर्य शब्द निष्पन्न होता है । जिसका अर्थ 'गतिः प्रापणार्थे' अर्थात् गति-ज्ञान, गमन, प्राप्ति करने और प्राप्त कराने वाले को आर्य कहते हैं ।

     • यास्क मुनि के निरुक्त ६/२६ का वचन है :- 

'आर्यः ईश्वरपुत्रः' 

अर्थात् :- आर्य ईश्वर के पुत्र का नाम है । 

      • ऋग्वेद ४/२६/२ में ईश्वर का आदेश है :-

'अहं भूमिमददामायार्य' 

अर्थात् :- मैं इस भूमि का राज्य आर्यों के लिए प्रदान करता हूँ । 

     • ऋग्वेद ९/६३/५ के इस वचन में भी ईश्वर सारी पृथिवी को आर्य बनाने की बात करते हैं :-

'इन्द्रं वर्धन्तो अप्तुरः कृण्वन्तो विश्वमार्यम् । अपघ्नन्तो अराव्णः ।।' 

अर्थात् :- हेपरम ऐश्वर्ययुक्त आत्मज्ञानी ! तुम आत्म शक्ति का विकास करते हुए गतिशील,प्रमादरहित होकर कृपणता,आदरशीलता,अनुदारता,ईर्ष्या आदि का नाश करते हुए सारे विश्व को आर्य बनाओ । 

     • मनुस्मृति २/१७,२२ में इस देश का मानचित्र कुछ ऐसा लिखा है :-

सरस्वतीदृषद्वत्योर्देवनद्योर्यदन्तरम् । 

तं देवनिर्मितं देशं, ब्रह्मवर्तं प्रचक्षते ।।

आसमुद्रासु वै पूर्वादासमुद्रासु पश्चिमात् ।

तयोरेवान्तरं गिर्योरार्यावर्तं विदुर्बुधाः ।।

अर्थात् :- सरस्वती ( सिन्धु ) और दृषद्वती ( ब्रह्मपुत्र ) इन दो देवनदीयों के मध्य में तथा पूर्वसमुद्र ( बंगाल की खाड़ी ) और पश्चिम समुद्र ( अरब सागर ) के मध्य में तथा हिमालय पर्वत शृंखला और विन्धयाचल पर्वतमाला के विस्तारपर्यन्त जो देश बसा है उसे देवों के द्वारा बसाया हुआ 'ब्रह्मवर्त' आर्यों का देश होने से आर्यवर्त कहते हैं । 

     • अब हम यज्ञ ( हवन ) करने वाले पंडितों के द्वारा पढ़ा जाने वाला संकल्प यहाँ लिखते हैं :-

"ओ३म् तत्सत् श्री ब्राह्मणो द्वितीय प्रहरारद्धे वैवस्वतमन्वंतरेऽष्टाविंशतितमे कलियुगेकलिप्रथमचरणेऽमुकसंवत्सरे....अयने-ऋतौ-मासे-पक्षे-तिथौ-दिवसे-नक्षत्रे-लग्ने-मुहूर्ते जम्बूद्विपे भरतखण्डे आर्यावर्तैक देशान्तर्गते प्रान्ते जनपदे नगरे स्थाने अहं श्रेष्ठतमं यज्ञकर्मकरणाय भवन्तं वृणे" 

( इस संकल्प को प्रत्येक पुरोहित पुजारी यज्ञ करते समय पढ़ता है और स्पष्ट रूप से अपने देश का 'आर्यावर्तैक' यानि आर्यावर्त घोषित करता है । 

     • सीता जी श्रीराम जी से बोलीं :- 

आर्यपुत्राभिरामोऽसौ मृगो हरति मे मनः ।

आनयैनं महाबाहो क्रीडार्थं नो भविष्यति ।।

( वाल्मिकी रामायण ४३/९ )

अर्थात् :- हे आर्यपुत्र ! यह परम मनोहर मृग मेरे मन को हर रहा है । हे महाबाहो ! तुम इसे पकड़ लाओ मैं इसके साथ खेला करूँगी । 

     • विदुरनीति में आर्य शब्द के लिए ये श्लोक पाए जाते हैं :-

(क) आर्यकर्मणि रज्यन्ते भूतिकर्माणि कुर्वते ।

हितं च नाभ्यसूचन्ति पण्डिता भरतर्षभ ।।

( विदुरनीति १/३० ) 

अर्थात् :- भरतकुलभूषण ! पण्डितजन श्रेष्ठ कर्मों में रूचि रखते हैं, उन्नति के कार्य करते हैं तथा भलाई करने वालों में दोष नहीं निकालते हैं । 

(ख) न वैरमुद्दीपयति प्रशान्तं न दर्पमारोहति नास्तमेति ।

न दुर्गतोऽस्मीति करोत्यकार्यं तमार्यशीलं परमाहुरार्याः ।। 

( विदुर नीति १/११७ ) 

अर्थात् :- जो शान्त हुए वैर को पुनः प्रज्वलित नहीं करता । जो कभी घमण्ड नहीं करता ऐर न कभी निराश होता है तथा दुर्गति को प्राप्त होने पर भी जो कभी बुरा कार्य नहीं करता । उस उत्तम आचरणवाले पुरुष को सर्वश्रेष्ठ आर्य कहते हैं । 

(ग) न स्वे सुखे वै कुरुते प्रहर्षं नान्यस्य दुःखे भवति प्रहृष्ट ।

दत्वा न पश्चात्कुरुतेऽनुतापं स कथ्यते सत्पुरुषार्यशीलः ।। 

( विदुर नीति १/११८ ) 

अर्थात् :- जो अपने सुख में कभी प्रसन्न नहीं होता और न दुख में कभी हर्षित होता है,दान देकर पीछे पछताता नहीं है, वह सत्पुरुष 'आर्य' कहलाता है । 

   • महाभारत में आर्य शब्द अनेकों बार प्रयुक्त हुआ है :- 

(क) लोके ह्यार्यगुणानेव भूयिष्ठं तु प्रशंसति ।। ( १२२/२ ) 

अर्थात् :- भगवान वेदू्यास मैत्रेय से कहते हैं कि संसार के आर्य लोग ( उत्तम गुण वाले ) पुरुष ही अधिक प्रशंसा पाते हैं । 

(ख) आर्यरूपसमाचारं चरन्तं कृतके पथि ।

सुवर्णमन्यवर्णं वा स्वशीलं शास्ति निश्चये ।। ( ४८/४५ )

अर्थात् :- जो कृत्रिम मार्ग का आश्रय लेकर आर्यों ( श्रेष्ठ पुरुषों ) के अनुरूप आचरण करता है, वह खरा सोना है या काँच, इसका निश्चय करते हुए उसका स्वभाव ही सबकुछ बता देता है । 

(ग) नूनं मित्रमुखः शत्रुः कश्चिदार्यवदाचरन् ।

वञ्चयित्वा गतस्त्वां वै तेनासि हरिणं कृशः ।। ( १२४/१७ )

अर्थात् :- वह विद्वान किसी दुर्बलता का कारण बतलाते हुए कहता है - निश्चय कोई शत्रु तुमसे मुँह से मित्रता की बात करता हुआ आया, आर्य ( श्रेष्ठ ) पुरुष के समान बर्ताव करने लगा और तुम्हें ठगकर चला गया । इसलिए तुम दुर्बल और सफेद होते जा रहे हो ।

   • देवर्षि नारद ने वाल्मिकी रामायण में श्रीराम के गुणें का वर्णन करते हुए कहा है :-

सर्वदाभिगतः सद्भिः समुद्र इव सिन्धुभिः ।

आर्यः सर्वसमश्चैव सदैव प्रियदर्शनः ।।

( बालकाण्ड १/१६ ) 

अर्थात् :- श्रीराम आर्य, धर्मात्मा, सदाचारी, सबको समान दृष्टि से देखने वाले और चन्द्रमा की तरह प्रिय दर्शन वाले थे । 

   • कौटिल्य अर्थशास्त्र में भी है :-

व्यवस्थितार्यमर्यादः कृतवर्णाश्रमस्थितिः । 

अर्थात् :- आर्य मर्यादाओं को जो व्यवस्थित कर सके और वर्णाश्रम धर्म का स्थापन कर सके वह राज्याधिकारी है । 

ऐसे अनेकों सैंकड़ों प्रमाणों से हमारे सदाचारी श्रेष्ठ पूर्वजों का नाम आर्य ही सिद्ध होता है । परंतु जब मुसलमान आक्रमणकारी इस देश में आए तो उन्होंनें घृणावश हमारे देश में रहने वालों को हीनदृष्टि से देखने के कारण "हिन्दू" कहा । जिसका अर्थ फारसी और अरबी के शब्दकोष में :- चोर, लुच्चा, लफ़ंगा, शराबी, कबाबी, दग़ाबाज़, बदमाश, कला, काफिर, गुलाम आदि होता है । जिस देश में काफिर रहते हों उस देश का नाम अपनी सुविधा अनुसार 'हिन्दोस्तान' रखा गया है । क्योंकि इस देश का नाम इसके शासकों द्वारा समय समय पर बदलता रहा है । ब्रह्मर्षियों के शासन से ब्रह्मवर्त, आर्यों के शासन से आर्यवर्त, भरतवंशीयों के शासन से भारतवर्ष, मुगलों के शासन से हिन्दोस्तान, अंग्रेज़ों के शासन से इंडिया । ( अंग्रेज़ी कोष के अनुसार इंडियन का अर्थ होता है काला मनुष्य ) । तो इस गुलामीसूचक नाम हिन्दू को समय के साथ हमारे देश के लोगों ने स्विकार कर लिया । ये कितना बड़ा अपमान है कि अपने ऋषि पूर्वजों के श्रेष्ठ नाम को छोड़कर लोगों ने विदेशियों द्वारा दी गाली को अपना नाम स्विकार कर लिया । हम हिंदू नहीं आर्य हैं क्योंकि हमारे पूर्वज हिंदू नहीं आर्य थे । हमारे किसी प्रमाणिक धर्म ग्रंथ वेद, दर्शन, उपनिषद, महाभारत, रामायण, गीता आदि में भी ये  हिंदू नाम नहीं मिलता । तो आज से ही अपने पूर्वजों के श्रेष्ठ नाम को स्वीकार  करें ।

💐🙏 आज का वेद मंत्र 💐🙏

🌷 ओ३म् इन्द्रो विश्वस्य राजति । शं नोऽअस्तु द्विपदे शं चतुष्पदे ।

💐अर्थ :-  हे परमेश्वर  ! आप सारे जगत् के स्वामी रूप में प्रकाशमान् है ।आपकी कृपा से हमारे पुत्रादि, मनुष्यादि व दोपाये सुख प्राप्त करें तथा गौ आदि चौपाये कल्याण को प्राप्त हों ।

Post a Comment

0 Comments